Vijay Goel

हिन्दुस्तान- दिल्ली चुनाव 2020 : विजय गोयल बोले- जनता ने ‘आप’ के विकास मॉडल को नकारा

भाजपा शासित नगर निगम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिपोर्ट कार्ड पर राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल निगम पर आरोप लगाने से पहले भूल गए कि उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। दिल्ली की जनता ने उनके मॉडल को नकार दिया है।

विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव से पहले निगम पर आरोप लगा सकें इसलिए उन्होंने पांच साल तक नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार किया। निगम को काम करने के लिए फंड नहीं दिए गए। नौ हजार करोड़ रुपये दिल्ली सरकार को निगम को देने थे। ‘आप' सरकार ने वह पैसे इसलिए नहीं दिए ताकि निगम काम न कर सके। उसके बाद भी निगम ने अपनी क्षमता से अधिक काम किए। गोयल ने कहा कि जिसे लेकर वह निगम पर आरोप लगा रहे हैं वह भी उसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं क्योंकि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। क्या केजरीवाल बताएंगे कि उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ कितनी बार बैठक की, जिससे योजनाओं पर मिलकर काम किया जा सके।

मुख्यमंत्री बताएं तीन मंत्रियों को क्यों हटाना पड़ा : गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार के सवाल उठाने वाले केजरीवाल बताएं कि उन्हें पांच साल में तीन मंत्रियों को क्यों हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को बंद करने की बात वह कर रहे हैं वह स्कूल बंद नहीं हुए हैं बल्कि दूसरी इमारतों में स्थानांतरित हुए हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पिछले एक साल में ढाई लाख बच्चे कम हो गए हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। 

Vision for Delhi

My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.

My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people

Dog Menace

Latest Updates

People Says

Vijay on Issues

Achievements

Vijay's Initiatives

Recycling toys-recycling smiles.
ll वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान ll

Join the Change